धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले की गिरफ्तारी की मांग को हिजमा ने सौपा ज्ञापन

भास्कर समाचार सेवा

सिकंदराबाद। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर सोशल मीडिया पर एक दूसरे समुदाय के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म की भावनाओं को भड़काने पर उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाल को ज्ञापन सौंपा । जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से आरोपी युवक सोशल मीडिया पर दिल्ली में हुई श्रद्धा नामक महिला की हत्या का समर्थन करते हुए हत्या कर मानव शरीर के टुकड़े कर चुका हूं और कहा कि हत्या में मानव शरीर के 35 तो क्या 36 टुकड़े भी किए जा सकते हैं। ऐसा कहता प्रतीत हो रहा है । जिससे बयान से महिला सुरक्षा और सम्मान के खिलाफ खिलवाड़ किया गया है और हिंदुओं की भावना भड़काने का प्रयास किया गया है इसके राष्ट्रीय अखंडता और महिला सुरक्षा को खतरा है देश की आर्थिक सुरक्षा में तनाव पैदा हो सकता है वायरल वीडियो में युवक बुलंदशहर का बताया जा रहा है इसी संबंध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा इस मौके पर रविंद्र शर्मा ,अंकित परमार, गगन शर्मा ,गौरव भाटिया ,विनीत कुमार कैलाश ठाकुर, अक्षय मलिक अभिषेक शर्मा ,दीपक राणा, केशवराम, अमित लोधी, सुमित शर्मा, आदि मौजूद रहे ।

खबरें और भी हैं...