
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। नगर के जेएस पीजी कॉलेज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक नितिन भटनागर व कॉलेज प्राचार्या अजय कुमार शर्मा ने हनुमान जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया । तदुपरांत प्रबंधक व प्राचार्य ने खेल मैदान में फीता काटकर ,गुब्बारे व कबूतर उड़ा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । इस मौके पर प्रबंधक नितिन भटनागर ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का हिस्सा है खेल के द्वारा मनुष्य हमेशा स्वस्थ रहता है वह खेल हम सबको इमानदारी से खेलने चाहिए खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 15 मीटर 3000 मीटर दौड़ में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया इस मौके पर कीड़ा अधिकारी डॉ0 होशियार सिंह डॉ0 पवन खरवार डॉ चंद्रवीर सिंह डॉक्टर मुजफ्फर हुसैन डॉक्टर युधिष्ठिर डॉ आशीष सिंह प्रदीप गोयल डॉ गीता शेखावत प्रीति सक्सेना नीति भटनागर दीपक द्विवेदी अरविंद चौहान मयंक सक्सेना वातेश यादव आदि समेत कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।














