
प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने कॉलेज में अव्यवस्थाओं का भी लगाया आरोप
भास्कर समाचार सेवा सिकंदराबाद। नगर के जी एस पी जी डिग्री कॉलेज में बाहरी लोगों द्वारा कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि नगर के जतन स्वरूप पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री कॉलेज में मंगलवार को बाहरी युवकों द्वारा कॉलेज में घुसकर छात्राओं के साथ परिसर में छेड़छाड़ की गई। इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने कालेज परिसर के गेट पर धरना प्रदर्शन किया ।तथा प्राचार्य पर अनदेखी का आरोप लगाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता जिला संयोजक शिवा पंडित ने प्राचार्य के समक्ष सात मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा।जिसमें छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कॉलेज द्वारा स्वयं कार्रवाई की जाए ,गर्ल्स रूम की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए ,परिसर के अंदर ड्रेस कोड लागू किया जाए प्रत्येक विषय की कक्षा समय पर चलाई जाएं ,बाहरी व्यक्तियों को परिसर में प्रवेश वर्जित हो ।कोई भी मजहबी वेशभूषा परिषद में निषेध हो।कालेज परिसर में 2 वाटर कूलर की व्यवस्था कराई जाए।उक्त मांगों को उनके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 3 दिन का समय दिया है साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन के अंदर मांगे पूरी नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्राचार्य अजय कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त प्रकरण आरोपियों की जांच कर सक्षम कार्रवाई की जाएगी। हंगामे की सूचना पर सीओ विकास कुमार चौहान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी में फोर्स के पहुंचे और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। के दौरान योगेश ठाकुर,अंकुर सूर्यवंशी ,सचिन राणा ,राजीव राणा ,दीपांशु सैनी ,लोकेश सैनी ,आदेश ,दीपक ,पवित्र सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।














