आयुक्त सभागार में हुई गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 160वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में इंदिरापुरम विस्तार योजना के लिए ग्राम महीउद्दीनपुर कनावनी की अर्जित की गयी भूमि के संबंध में, शासन द्वारा अफोरडेबल हाउसिंग नीति के अधीन समाजवादी आवास योजना के मूल्यांकन के संबंध में, आरडीसी योजना में व्हीकल फ्री जोन में सामुदायिक सुविधा हेतु निर्मित दस किओस्को हेतु आवंटी द्वारा जमा करायी गयी धनराशि रिफंड किये जाने हेतु, वित्तीय वर्ष 2021-22 की बैलेंस शीट का अनुमोदन किए जाने तथा राजेन्द्र नगर गैस गोदाम की जमीन के भू-उपयोग परिवर्तन के संबध्ां में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर सचिव जीडीए सीपी त्रिपाठी, जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष जीडीए गाजियाबाद राकेश कुमार, जिलाधिकारी हापुड़ मेधा रूपम सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...