
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। बॉलीवुड बाल कलाकार नितांशी गोयल बुधवार को एनएच 91 स्थित आरके एजुकेशनल स्कूल पहुंची और वहां छात्र-छात्राओं से मुलाकात की एवं अपनी उपलब्धियों एवं कड़ी मेहनत के बारे में चर्चा की ।उन्होंने अपनी आने वाली फिल्में मैदान डायरेक्टर बोनी कपूर एवं लापता लेडीज आमिर खान प्रोडक्शन दोनों के विषय में बताया ।साथ ही छात्र-छात्राओं को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया ।इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि गोयल ने उनके अभिनय एवं कला की प्रशंसा की साथ ही बच्चों को भी इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।














