
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। सदर दुगार्बाड़ी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे अल्प प्रवास के तीसरे दिन मुनिश्री अनुसरण सागर महाराज ने प्राथमिक विद्यालय शिशु निकेतन के बच्चों को संबोधित किया।
जैन मुनि ने कहा, सभी बच्चों को बड़ों की आज्ञा का पालन करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहना चाहिए, अपनी शिक्षा को मन लगाकर ग्रहण करना चाहिए। बड़े होकर न केवल अपना, अपितु समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें। मुनिश्री का स्वागत स्कूल प्रबंधक कमेटी के योगेंद्र जैन, संजय जैन, अक्षत जैन ने किया। इसके पश्चात मुनिश्री के संघ के विहार आदि की समुचित व्यवस्था के निमित्त शास्त्री नगर के मुनि भक्त परिवार संजीव जैन, नीलू जैन, मुस्कान जैन, महक जैन, मोक्ष जैन व अजय जैन द्वारा की गई। इस दौरान एक ईको वैन मुनि संघ को समर्पित की गई। यहां विनेश जैन, मृदुल जैन, सचिन जैन आदि उपस्थित रहें।














