मुरादनगर पुलिस ने दिखाई ईमानदारी लौटाया बैग वापस

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर । पुलिस कर्मीयों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग स्वामी को बैग लौटाया । आईटीएस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक अशोक कुमार हेड कांस्टेबल अमित कुमार व चालक नरेंद्र कुमार चौकी क्षेत्र शिवम विहार में गश्त कर रहे थे ।गश्त के दौरान उनकी नजर एक सफेद रंग की कार पर पड़ी। उन्होंने देखा कि उस कार के ऊपर एक बैग रखा हुआ हैं। जिसमें बैग कागजात रखें हुए पैसे भी रखे हुए थे । उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि कागजात के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए बैग स्वामी आशीष शर्मा निवासी शिवम विहार फेस 2 के घर पहुच गए। बैग स्वामी आशीष शर्मा ने बताया कि ऑफिस से आने के बाद उसने अ बैग गाड़ी के ऊपर रख दिया था और भूल गए था। वह घर के अंदर चलेअपना बैग सकुशल पाकर पुलिस का दिले से आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...