
पुलिस की गोली लगने से 25000 का इनामी बदमाश हुआ घायल
क्रॉसिंग पब्लिक थाने पुलिस ने भी कर ली क्रैकडाउन में पहली बोहनी
गाजियाबाद। एसएसपी मुनिराज के आदेश पर एसपी सिटी निपुण अग्रवाल के निर्देशन में सीओ अंशु जैन और एसएचओ अब्दुल रहमान सिद्दीकी के नेतृत्व में क्रोसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जब पुलिस को सूचना मिली कि नंदग्राम थाना क्षेत्र में अपहरण हुई एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची का 25 हजारी इनामी हत्यारा क्षेत्र में आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। मुखबिर के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया गया जो पुलिस की टीम को देखकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल बदमाश को आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सीओ अंशु जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात्रि को क्राइम ब्रांच एवं थाना क्रोसिंग रिपब्लिक पुलिस द्वारा रछपाल की पुलिया जल प्लांट रोड़ पर मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति को चैकिंग के दौरान रोका गया तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति से पीछे मोडकर पुलिस पर फायर करते हुए जल प्लांट रोड़ की ओर भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपने साहस का परिचय देते हुए बदमाश की घेराबन्दी की गयी । बदमाश के द्वारा पुलिस को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया । पूछताछ में पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम शिविन शर्मा पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा निवासी आवास विकास-2 स्टेडियम रोड टांडा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर बताया। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा , तीन कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल बदमाश पर नन्दग्राम क्षेत्र में एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज था जिसकर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। जिसकी तलाश की जा रही थी वहीं इस मामले में तीन बदमाशों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था और यह बदमाश 25 नाम हजार का इनामी बदमाश वांछित चल रहा था जिसे पकड़ने के लिए एसएचओ अब्दुल रहमान सिद्दीकी क्रॉसिंग रिपब्लिक, पुलिस की कई टीमें और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार तलाश कर रही थी । अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम निरीक्षक अब्दुर रहमान सिद्दीकी प्रभारी क्राइम ब्रांच/थाना क्रोसिंग रिपब्लिक, उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह, क्राइम ब्रांच उपनिरीक्षक अरुण वर्मा, हेड कॉन्स्टेबल चंद्रशेखर, हेड कॉन्स्टेबल बालेंद्र, हेड कॉन्स्टेबल खुर्शीद आलम, कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, कॉन्स्टेबल नीरज कुमार पाल, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शर्मा, कॉन्स्टेबल सुनील पवार, कॉन्स्टेबल मोहित कुमार शर्मा, कॉन्स्टेबल सुनित कुमार, कॉन्स्टेबल सचिन बालियान, हेड कॉन्स्टेबल मुरशान अली द्वारा बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। हालांकि बदमाश के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने का कार्य भी किया जा रहा है और क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस और क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता भी हाथ लगी है।














