
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। मेरठ व्यापार मंडल, ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के व्यापारी कुद्दुस प्रधान, जिला प्रमुख शैंकी वर्मा राजपूत के साथ अवैध उगाही किए जाने के विरोध में एसएसपी कार्यालय पहुँचे। उन्होंने बताया, माधवपुरम निवासी रवि कालिया और तथाकथित पत्रकार संदीप तितोरिया द्वारा उनसे पांच हजार रुपये प्रति दुकान अवैध उगाही मांगी जा रही है। संदीप तितोरिया एक गंदी प्रवृत्ति का आदमी है, जिसका कोई कारोबार नहीं है, वह अवैध उगाही का ही काम करता है और खुद को पत्रकार बताता है। पूर्व में भी उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले जेल भी जा चुका है। उन्होंने कहा, यदि अवैध उगाही बंद नहीं हुई, दोनों लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो व्यापारी अपनी दुकानों की चाबियां एसएसपी कार्यालय में जमा करा देंगे। इस मौके पर जीतू नागपाल, जीशान अहमद, पुनीत रावला, अशोक सैनी, आलीशान, हाजी जफर, लाला कृष्णा, रिंकू, सरताज, जावेद, लाला संजय अग्रवाल, अंसार, पिंकू नेता, मनोज मास्टर, मनोज शर्मा आदि रहें।














