वीडियो में 35 नहीं 36 टुकड़े भी हो सकते है कहने वाला युवक गिरफ्तार

वीडियो में राशिद नाम बताने वाला निकला विकास

भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। वायरल वीडियो में अपने को राशिद खान बताते हुए गुस्से में 35 नहीं 36 भी हो सकते है टुकड़े कहने वाला युवक निकाल विकास गिरफ्तार। गत सप्ताह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक अपने को राशिद खान बताते हुए दिल्ली में हुई श्रद्धा नामक महिला की हत्या का समर्थन करते हुए उसने मानव शरीर के गुस्से में 35 नहीं 36 टुकड़े किए जा सकते हैं कहा था । इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । वीडियो मैं बोलने वाले युवक ने अपने को बुलंदशहर निवासी राशिद खान बताया था। इस सम्बन्ध में हिदू जागरण मंच ने इसका विरोध करते हुए धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए, इसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाल सिकंदराबाद को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। सिकंदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास निवासी गेसुपुर सिकंदराबाद बताया है, उसने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। इस दौरान उसने एक सोशल मीडिया पर बयान दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विकास पर चोरी अवैध असला रखने के ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में मुकदमे दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...