
विधायक बलदेव, प्रमुख और चेयरमैन रहे कार्यक्रम में उपस्थित
पंडित बनवारी लाल ने कराई विवाह की रस्म पूरी
भास्कर समाचार सेवा
फरह। फरह ब्लाक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 22 में से 16 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। इस मौके पर विधायक, प्रमुख, चेयरमैन और बीडीओ समेत तमाम संभ्रांत लोग पावन पर्व के साक्षी रहे। विधायक ने सभी जोड़ों को कन्यादान किया। सामूहिक विवाह योजना में भाहई,मक़दूम, पींगरी, रैपुराजाट, झुडावई, विसू,सलेमपुर, मुस्तफाबाद ,बरारी, हथियाबली, सनोरा, झंडीपुर, नगला हृदय, शहजादपुर व फरह आदि की बाइस लड़कियों के हाथ पीले किए गए। जोड़ों को कतारबद्ध बैठाया गया। प्रत्येक युगल के समक्ष हवनकुंड बनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडित बनवारी लाल ने विवाह पढ़ा और रस्म पूरी की। इस मौके पर लड़की और लड़के पक्ष के भी कुछ लोग भी इस सामूहिक विवाह के गवाह बने। मंगल गायन भी किया गया। अंत में एक दूसरे वरमाला पहनाने के साथ ही सोलह जोड़े एकदूसरे के हो गए। विधायक पूरन प्रकाश ने कन्यादान किया। कार्यक्रम में प्रमुख अनिल सिंह तरकर , बीडीओ रमेशचंद्र शर्मा, चेयरमैन केके पचौरी ,निदेशक स्मारक समिति सोनपाल जी, बीएसए मथुरा, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र, अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार, सुरेश तरकर, हरिओम प्रधान फतिहा ,सेक्रेट्री गोपाल सिंह, सुरेश कुमार, एडीओ सुभाषचंद्र आदि मौजूद रहे।














