
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। निकाय चुनाव बाद संपत्ति कर कम या समाप्त कराने की अफवाहों पर नगर की जनता ध्यान नहीं दे। लोग नगर में यह अफवाहें फलाने में लगे है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए क्षेत्र में मुनादी करवा रहे हैं कि कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि संपत्ति कर की धनराशि को कम करा दिया जाएगी। इसलिए लोग संपत्ति कर जमा नहीं कराए । उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें संपत्ति कर कम नहीं होगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद निकाय बोर्ड द्वारा संपत्ति कर निर्धारण हेतु सर्वे करा कर स्वकर निर्धारण एवं कर वसूली का कार्य किया जा रहा हे। यदि किसी भी बकायेदार द्वारा संपूर्ण बकाया धनराशि को एकमुश्त दिनांक 31 दिसंबर 2022 तक जमा कर दिया जाता है तो उसको संपूर्ण बकाया धनराशि का 10 प्रतिशत जमा करने से छूट प्रदान की जाएगा। 31 दिसंबर तक संपत्ति कर जमा नहीं किया तो उसको छूट का लाभ नहीं मिलेगा । क्षेत्र वसियों से अपील की जा रही है की स्वमकर निर्धारण करा ले और कर की धनराशि जमा करा दें किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दे।














