सफल जीवन के लिए संतों के प्रवचन महत्वपूर्ण :- डॉ. कमल गुप्ता

भास्कर समाचार सेवा
रोहतकI शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने संतों के प्रवचनों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया है। डॉ. गुप्ता आज स्थानीय मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में आयोजित श्री राम कथा के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा श्रीराम कथा सुनकर ऐसा आभास हो रहा है कि उनका जन्म कलयुग में नहीं बल्कि त्रेता, द्वापर अथवा सतयुग में हुआ है।
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि विभिन्न धार्मिक ग्रंथों के संदेश संतो के माध्यम से ही हम सब तक पहुंचते हैं। इस संबंध में उन्होंने कौरव-पांडव युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भागवत गीता का उच्चारण अर्जुन के कानो में किया था, लेकिन इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हमारे संतो ने किया। इसके साथ ही उन्होंने गुरु-गोविंद दोनों खड़े का भी उदाहरण देते हुए कहा कि गोविंद को तो हम साक्षात पहचान सकते नहीं, लेकिन हम अपने गुरु पर बलिहारी होते हैं। क्योंकि गुरु ही हमें सफल जीवन का मार्ग बताते हैं। उन्होंने कथावाचक महाराज विजय कौशल का वंदन किया।
इस अवसर पर मेयर मनमोहन गोयल, कथा वाचक विजय कौशल महाराज, विश्वेश्रवा नंद महाराज, स्वामी त्रिपात्री महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, रमेश भाटिया, भूषण बंसल, तरूण सन्नी शर्मा, सुरेश बंसल, कुलविंदर सिक्का, विजय गुप्ता, सुभाष भल्ला, बच्चन राम अरोड़ा, सुभाष गुप्ता, राजेश मित्तल सहित अन्य श्रद्घालू उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...