क्वालिटी के दम पर,फुटवीयर मार्किट में मात्र एक साल में बनाया नाम

भास्कर समाचार सेवा
नई दिल्ली। हमारे पैरों के आराम के लिए एक अच्छे फुटवीयर का होना बहुत जरुरी है और यदि हम फुटवियर की बात करें, बहुत बड़ी कंपनियां आज मार्केट में है जो तरह-तरह के फुटवियर मैन्युफैक्चर कर रही हैं हम बात कर रहें हैं नेब सराय इग्नू रोड दिल्ली – 68 में स्थित फुट वियर निर्माता औऱ एक उभरता हुआ नाम “स्वीटी दीदी फुटवियर” का भी है, अब नाम सुनकर थोड़ा अजीब तो लगा होगा यह मैं आपको बता देता हूं स्वीटी दीदी फुटवियर के मालिक सुशील भारत जी कहते हैं स्वीटी दीदी फुटवियर मैंने इसलिए यह नाम चुना क्योंकि स्वीटी दीदी मेरी स्वर्गीय वाइफ का नाम है और यह नाम देने वाले माता के परम भक्त स्वर्गीय “नरेंद्र चंचल जी” है| हमारे संवाददाता जितेंद्र शर्मा ने सुशील भारत जी से कुछ बातचीत की।
प्रश्न : सुशील जी यह फुटवियर कंपनी शुरू करने का क्या उद्देश्य है?
उत्तर : देखिए शर्मा जी मैं आपको बता दूं कि जैसा कि मैंने आपको बताया कि मेरी वाइफ के चले जाने के बाद मैं बहुत उदास और अपसेट रहता था मेरी एक पुत्री है जिसका नाम वैष्णवी है हम दोनों ही मेरी धर्मपत्नी के जाने के बाद अकेले से महसूस करने लगे अब जिंदगी तो जीने का नाम है जीवन को आगे बढ़ाना भी था सोचा कुछ काम किया जाए हमारे मन में फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग करने का विचार आया हमने पूरी यूनिट और बढ़िया मेटेरियल के साथ कुशल कारीगरों को साथ लेकर प्रोडक्शन शुरू कर दिया लगभग इस प्रोडक्शन को शुरू कि हमें डेढ़ साल हो चुका है शुरुआत में तो थोड़ा सा परेशानी हुई परंतु धीरे-धीरे इस बिजनेस ने अपनी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी, आज की डेट में हमारे पास वह सारी वैरायटी है जो बाजार में एक बड़ी कंपनी के द्वारा उपलब्ध है हमारा सबसे पहला उद्देश्य है कि क्वालिटी से कोई कंप्रोमाइज नहीं करते एक बेहतरीन क्वालिटी का स्लीपर निर्माण करना हमारा उद्देश्य है हमारे यहां से होलसेलर, डिस्ट्रीब्यूटर, डीलर्स आदि को भी माल सप्लाई किया जाता है यहां तक कि मैं आपको बता दूं पूरे उत्तर भारत पंजाब चंडीगढ़ यानी कि पैन इंडिया हमारी सप्लाई शुरू हो चुकी है यदि कोई डिस्ट्रीब्यूटर भी बनना चाहता है और उसके पास कम पैसे हैं तो भी वह ये काम स्टार्ट कर सकता हैं यहां तक कि हमने अपनी फैक्ट्री के बाहर यह एक रिटेल शो रूम भी खोल दिया हैं यदि कोई रिटेल में हमसे माल लेना चाहे तो वह भी लें सकता हैं हमारे कई ब्रांड भी हैं जैसे कि LBW, ROADPE, LADY ARMY, WILLIAMS SPORTS SHOES, KIDS WEAR और भी कई ब्रांड है जो हम रजिस्टर करा चुके हैं और जल्दी उस ब्रांड को लेकर अब मार्केट में एक नई स्लीपर या फुटवियर लाने वाले हैं मैं दैनिक भास्कर के माध्यम से सभी उन लोगों को कहना चाहता हूं कि यदि आपको थोड़े पैसों से भी बिजनेस स्टार्ट करना है तो एक बार मुझसे जरूर आकर मिले व फैक्ट्री में विजिट भी कर सकते हैं|

खबरें और भी हैं...