दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख की अफीम बरामद

भास्कर समाचार सेवा

कासगंज। गले में सक्रिय नशा तस्कर गिरोह के खिलाफ कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, झांसी पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पचास लाख की अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस कार्यालय पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसओजी और ढोलना पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 500 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5000000 बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...