विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 29 से

भास्कर समाचार सेवा

वृंदावन । केशव धाम स्थित विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर से किया जाएगा जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष से विद्या भारती के विद्यालयों से श्रेष्ठ एवं चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे
सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल केशव धाम वृंदावन में मंगलवार से गुरूवार तक राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि श्री राज्यवर्धन सिंह राठौर पूर्व राज्यमंत्री खेल मंत्रालय , सांसद जयपुर ग्रामीण मुख्य वक्ता मनवीर सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी, हेमचंद जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश केशव धाम के अध्यक्ष नारायण दास अग्रवाल कुलाधिपति जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शपथ के साथ संपन्न होगा प्रतियोगिता के संदर्भ में खेल संयोजक महेश किलानोत ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष से बालक व बालिकाओं की टीमें सहभागिता करेंगी जिसमें लगभग 700 खिलाड़ी भाग लेंगे सर्वव्यवस्था प्रमुख लोकेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय में पधारे सभी खिलाड़ी भैया बहनों की आवास भोजन स्वच्छता व चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह व शाम को प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

खबरें और भी हैं...