संविधान दिवस के अवसर पर भारत का संविधान पुस्तक भेंट की

भास्कर समाचार सेवा
मुजफ्फरनगर। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर समाजसेवी इस्तेखार राव ने रविवार को थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशरफ अली खान को भारत का संविधान नामक एक पुस्तक भेंट की। भैंसानी इस्लामपुर निवासी समाजसेवी इस्तेखार राव ने रविवार को थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशरफ अली खान के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और अपने ग्राम भैसानी इस्लामपुर के विकास कार्यों को लेकर गहन चर्चा की जिस पर विधायक ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया और उनके द्वारा रखी गई सभी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। समाजसेवी इस्तेखार राव ने बताया कि उन्होंने विधायक के समस्त ग्राम पंचायत भैंसानी इस्लामपुर में बड़ी ईदगाह के पास अधूरी सड़क को सीसी रोड बनवाने और गांव में 10 हैंडपंप लगवाने तथा हाई मास्क लाइट लगवाने आदि कार्य कराने की मांग की है जिसमें विधायक अशरफ अली खान ने उनकी मांगों को संज्ञान में लेते हुए जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। समाजसेवी इस्तेखार राव ने विधायक की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के विधायक अपने शुभ व्यवहार को लेकर बहुत प्रसिद्ध हैं और लोगों के प्रति इनका इनका प्यार क्षेत्र के लोगों को बहुत प्रभावित करता है।

खबरें और भी हैं...