
28 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगी कथा
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। नगर के हाईवे स्थित न्यू लेंसर कॉन्वेंट स्कूल के ऑडिटोरियम में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ एसडीएम कॉलोनी को स्थित शिव मंदिर से पूरी विधि विधान से कलश यात्रा निकालकर शुभारंभ हुआ । इस दौरान भक्तजनों ने बढ़चढ़कर भाग लिया । कलश यात्रा एसडीएम कोर्ट होते हुए न्यू लेंसर ऑडिटोरियम में समापन हुआ जहाँ यज्ञ स्तर पर कलश स्थापना की गई आपको बता दें कि श्रीमद्भागवत गीता का शुभारंभ 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। कथावाचक श्री व्यास जी महाराज उतमाचार्य जी महाराज वृंदावन के द्वारा किया जाएगा। कथा के दौरान वचनों द्वारा सनातन धर्म के बारे में व श्रीमद भागवत गीता के बारे में प्रवचन किए जाएंगे महाराज व्यास जी ने बताया कि सनातन धर्म में कथा माध्यम द्वारा ज्ञान अर्जित किया जायेगा अपील की की जाति धर्म के सभी श्रद्धालु कथा सुनने अवश्य आये । जिसे सनातन धर्म की सभी को संपूर्ण जानकारी मिल सके। वही प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने अपील की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी श्रद्धालु ज्यादा से ज्यादा अपनी सहभागिता निभा कर धर्म लाभ उठाएं।














