
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। एडवोकेट पूजा वर्मा ने एलएलएम में प्रथम स्थान पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वह एलएलबी करने के बाद गाजियाबाद न्यायालय में वकालत कर रही हैं। उसी दौरान उन्होंने एलएलएम की तैयारियां प्रारंभ की और कठिन परिश्रम कर एलएलएम किया, जिसमें उन्हें प्रथम स्थान मिला है। उनकी सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। पूजा वर्मा ने बताया कि कठिन परिश्रम से ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।














