रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ/बहसूमा। बाईपास स्थित झुनझुनी तिराहे पर कोटद्वार डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। हादसा सोमवार शाम हुआ। नगर के मोहल्ला बसी झुनझुनी बाईपास तिराहे पर बिजनौर से आ रही कोटद्वार डिपो के चालक ने अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर परमेश पुत्र विजयपाल, उसकी पत्नी नीतू व दादी अगुंरी सवार थे, टक्कर लगने तीनों घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का नगर के स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया, अभी तक घटना की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...