
भास्कर समाचार सेवा
स्योहारा। स्योहारा पालिका परिषद में सभासद रहे युवा भाजपा नेता द्वारा चेयरमैन पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए जनसंपर्क शुरू किया। अन्य प्रत्याशियों में मची खलबली।
युवा समाजसेवी रजत उर्फ शैंकी रस्तौगी ने चेयरमैन पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए जनसम्पर्क शुरू कर दिया है। भाजपा से टिकट मांग रहे रजत रस्तौगी ने डोर टू डोर जाकर लोगों को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए आगामी निकाय चुनाव में प्रेम व सहयोग की अपील की। मंगलवार की देर शाम मिलकियान में डा.रोहित सैनी व मनोज सैनी के नेतृत्व में सैनी समाज ने शिव मंदिर पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर रजत उर्फ़ शैंकी रस्तौगी ने आगामी नगर पालिका परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए आह्वान किया। रजत उर्फ़ शैंकी रस्तौगी के चुनावी मैदान में उतरने के बाद अन्य प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है और अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है तो यकीनन वो स्थानीय सीट को भाजपा की झोली में डालने में कामयाब हो जाएंगे। इस मौके पर संदीप शर्मा, मंडल महामंत्री मुकेश माहेश्वरी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मुकेश बंसल, सरनजीत जोशी, बलराम जोशी, विपिन जोशी, विनोद तोमर, प्रखर रस्तोगी, निशांत रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, आशीष माहेश्वरी, काका सिंह सैनी, धनु सिंह सैनी, प्रीतम सिंह फूल सिंह सैनी, मुरारी सिंह सैनी, जबलराम सैनी, धर्मपाल सैनी, संतोष लाला, विकास, सहदेव, नीरज सैनी आदि लोग रहे।
स्योहारा के मिलकियान में शैंकी का स्वागत करते डा.रोहित सैनी।













