वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग सड़क दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण :डॉ मोहित बंसल


यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई
भास्कर समाचार सेवा
किरतपुर।मौलाना मौहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट, किरतपुर में ‘‘सड़क सुरक्षा की जागरूकता‘‘ के दृष्टिगत सभी अध्यापकों एवं छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई किरतपुर। मुस्लिम फंड बसी किरतपुर के सदर व मौलाना मौहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट, किरतपुर के प्रबंधक मौहम्मद साईम राजा ने शपथ ग्रहण समारोह में सभी से कहा कि वह गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट व बाईक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप युवा है कुछ नया करना चाहते हैं लेकिन हमें कभी भी सड़क पर बाईक स्टंट नहीं करना है। आपका जीवन अनमोल है। अपनी व दूसरों की सुरक्षा करें। उन्होने छात्राओं से कहा कि वे स्वयं भी हमेशा हेलमेट लगाऐं और जब उनके भाई, पापा या अन्य कोई बाईक, स्कूटी से जाये तो उसे भी हेलमेट लगाने के लिए कहें।
प्राचार्य डॉ0 मोहित बंसल जी ने कहा कि प्रतिदिन सड़क पर अनेक दुर्घटना हो रही है इनका सबसे बड़ा कारण वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना है। यदि हम वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं पर अंकुश लग जाएगा और हम सुरक्षित यातायात कर पाएंगे।
बी0एड0 विभागाध्यक्ष डाॅ0 बेगराज यादव जी ने कहा कि अब सर्दी के मौसम में घना कोहरा आएगा तो हमें और ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी। कोहरे में वाहन की लाईट जलाकर धीमी गति से चलाएं।
डॉ0 शमशाद हुसैन ने कहा कि नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं।
सभी छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने और कराने हेतु सड़क सुरक्षा शपथ ली और सड़क सुरक्षा सम्बन्धी अपने अनुभव सांझा किये। इस अवसर पर डाॅ0 अनुज राजपूत, दानिश परवेज़, पंकज यादव, निखिल भटनागर, डाॅ0 चारु बंसल, उज़मा, रजनी, विवेक गुप्ता, बिरेन्द्र, फारुक, निशात, विवेक, गुलफशा, अतहर, अरशद, जाहिद, शाकिर, दीपक आदि का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...