
“प्राधिकरण में अपैरल पार्क, हैन्डीकैप पार्क, खिलौना पार्क, एमएसएमई पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, डेटा सेंटर पार्क इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग पार्क आदि के अंतर्गत आवंटन एवं विकास कार्य करवाए जा रहे हैं”
संजय शर्मा भास्कर समाचार सेवा
ग्रेटर नोएडा। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शुरू की गई अनेकों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं को अब नए पंख लगेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने शुक्रवार को प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अरूणवीर सिंह के साथ सभी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने मंत्री महोदय का स्वागत किया तथा उन्हें प्राधिकरण की योजनाओं एवं उनकी प्रगति से अवगत कराया। अरुण वीर सिंह मंत्री जी को बताया गया कि प्राधिकरण द्वारा कलस्टर के रूप में औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में प्राधिकरण में अपैरल पार्क, हैन्डीकैप पार्क, खिलौना पार्क, एमएसएमई पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, डेटा सेंटर पार्क इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग पार्क आदि के अंतर्गत आवंटन एवं विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में कई औद्योगिक विकास योजनाएं जारी की गई है। प्राधिकरण की मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के आधार पर महत्वपूर्ण परियोजनाओं जैसे मेडिकल डिवाइस पार्क, अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना आदि के संबंध में प्राधिकरण द्वारा समय समय पर विभिन्न निवेशकों से वार्ता कर उनकी राय ली जा रही है।
“उत्तर प्रदेश सरकार के लिए निवेश के लिए जुटाने हैं 65 हजार करोड़”
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी 2023 में आयोजित किए जा रहे हैं ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए प्राधिकरण को 60, हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य दिया गया, जिसको प्राप्त करने के लिए प्राधिकरण द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर एवं मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ के मार्गदर्शन में प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह द्वारा कोरिया एवं जापान में आयोजित किए जाने वाले रोड शो में प्रतिभाग किया जा रहा है। यह रोड शो दिनांक 10 दिसंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर 2022 तक चलेगा। इस कड़ी में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं यथा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क आदि हेतु जापान और कोरिया के विभिन्न शहरों में निवेशकों के साथ बैठक कर रोड शो किए जाएंगे।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा मंत्री जी को प्राधिकरण में भूमि की उपलब्धता उपलब्धता की स्थिति से भी अवगत कराया गया।
“औद्योगिक विकास राज्यमंत्री ने थपथपाई प्राधिकरण की पीठ”
प्राधिकरण द्वारा विभिन्न योजनाओं में किए गए आवंटन से भी अवगत कराया गया। प्राधिकरण द्वारा जारी की गई नई योजनाओं की विशेषता के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति एवं प्राधिकरण द्वारा विगत पांच वर्षों में किए गए आवंटनों से भी माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया।
माननीय मंत्री जी द्वारा प्राधिकरण की प्रशंसा एवं सराहना सराहना की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण बीर सिंह के अतिरिक्त मोनिका रानी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवीन्द्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया विशेष कार्यपालक अधिकारी एवम् अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्टाफ आफिसर नंद किशोर सुंदरियाल द्वारा प्रतिभाग किया












