सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएंगे- योगेंद्र गुप्ता लिली

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर ।भाजपा महानगर आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के दावेदार योगेंद्र गुप्ता उर्फ लिली, का दावा है कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अप्रत्याशित नतीजे प्रदर्शित करेगी क्योंकि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव को लेकर सजग और जागरूक है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा को मिले रिकार्ड ने यह साबित कर दिया है कि देशवासी अब सिर्फ भाजपा की ही सरकार देखना चाहते हैं ।और निकाय चुनावों में भी बड़ी संख्या में पार्टी प्रत्याशी जीतेंगे विपक्षी पार्टियों को अपनी जमानत जब्त कराने के लिए जूझना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी मुझे टिकट देकर लोगों की सेवा के लिए भेजेगी। हम भी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

खबरें और भी हैं...