
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर । गांव कनौजा में पुलिस की मिलीभगत से पशुओं का अवैध कटान हो रहा है। ग्रामीणों ने पशु का मीट बरामद कर आरोपी के घर के बाहर हंगामा व प्रदर्शन किया । ग्रामीणों का आरोप पुलिस को शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की । गांव कनौजा निवासी योगेश त्यागी व विनोद शर्मा ने आरोपी जब्बर व अब्बास की पुलिस में शिकायत की । आरोप है कि गांव मे सरेआम पशुओं का अवैध कटान कर रहा है। पुलिस की मिलीभगत से आरोपी गांव में पशुओं का अवैध कटान कर रहे है। रविवार को आरोपीयों ने पशु का सरेआम अवैध कटान कर रहे थे। सूचना पर पहुचे ग्रामीणों ने वहां से पशु का मीट बरामद कर हंगामा व प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर आरोपीयों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।













