सहकारी बैंक आपके द्वार के 33वें कार्यक्रम के तहत मलिकपुर पहुंचीं नीलम अहलावत

भास्कर समाचार सेवा
झज्जर। एक सूक्ष्म स्तर पर आरम्भ किया गया कार्यक्रम सहकारी बैंक आपके द्वार जिसमेें दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक की चेयरपर्सन व जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोशिएशन हरियाणा की प्रधान नीलम अहलावत गांव-गांव जाकर ग्रामवासियों को सहकारिता से जोड़नें का काम कर रहीं हैं उसी श्रृंखला में नीलम अहलावत नें सहकारी बैंक आपके द्वार का 33वां कार्यक्रम गांव मलिकपुर के सचिवालय में आयोजित किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों नें पहंुचकर सहकारिता के महत्व को जाना। कार्यक्रम में पहुंचने पर चेयरपर्सन नीलम अहलावत का पुष्प-मालाओं जोरदार स्वागत किया।
नीलम अहलावत नें कार्यक्रम में अपना वक्तव्य पेश करते हुए कहा कि सहकारिता का आारभ भी एक छोटे से किसान नें ही किया था आज सहकारिता देश के हर हिस्से में पहुंच रही है इससे लोग बड़े स्तर पर जुड़ भी रहें हैं क्योकिं जिस व्यक्ति में जागरुकता है वो सहकारिता के महत्व से भलि-भांति परिचित है और ग्रामिण क्षेत्रों में जहां लोंग इससे जुड़ नहीं पा रहे या जिनमें इसके प्रति जागरुता नहीं है सहकारी बैंक आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए उनको जागरुक करने काम किया जा रहा है उन्होनें कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक अंतिम व वंचित व्यक्ति को सहकारिता से जोड़ा जाएं क्योंकि सहकारिता से जुड़कर ही उनका सम्पूर्ण विकास हो पाएगा। नीलम अहलावत नें बताया कि समय≤ पर सहकारिता विभाग की ओर से अनेकानेक स्कीम आती रहती है जो जानकारी के अभाव में लोगों तक पहुंच ही नहीं पाती फिलहाल दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक के द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से महिलाओं को संयुक्त देयता समूह (ज्वांईट लाईविलिटी ग्रुप) की संरचना कर उन्हें पचास हजार तक की धनराशि उन्हें काम शुरु करने के लिए दी जाएगी।
इस अवसर पर सरपंच बलकेश देवी, पूर्व सरपंच अजय कुमार, पंच मुकेश कुमार, रवि कुमार, प्रदीप, नरेश कुमार, रुपसिंह, चांद सिंह, धर्मपाल, दिनेश कुमार, अमन कुमार, मुकेश, सुुरेश, कुलदीप, विजयपाल, सत्यवीर, जयहिन्द, सुमेरसिंह, महावीर, जगदीश, अनिल कुमार, हरीश, मनोज, मुकेश कुमार, पंकज, रविन्द्र, पूर्णमल, आशा वर्कर सुनिता, पंच रेखा, धनपती, बबीता, रीना, कविता, वंदना, नीतू, काजल, ओमली, सोनिया, मनिता, कान्ता, सरजीत, रानी, पूनम एवं पुष्पा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...