घिरोर के निहाल गली में नशे की हालत में किन्नरों का कपड़े उतारकर अश्लील नंगनाच

किन्नरों के साथ चलते हैं हमेशा दो से तीन युवक

किन्नरों की इन हरकतों की वजह से लोगों में रोष

आए दिन घरों में घुसकर गाली गलौज कर करते हैं अवैध वसूली

भास्कर समाचार सेवा

मैनपुरी/घिरोर । कस्बा घिरोर में इन दिनों किन्नरों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है अश्लील हरकतें करते हुए रविवार को घिरोर के नाहिली रोड पर दोपहर लगभग 12 बजे  किन्नरों ने सभी सीमाएं लांघते हुए उत्पात मचाया लोगों की ओर से बार बार हिदायत देने के बावजूद भी किन्नर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है़ं, जिससे व्यापारियों व आम नागरिकों में दहशत का माहौल है ।

कस्बा के व्यापारी व  प्रतिष्ठित लोग बताते हैं की किन्नरों के कारण इसके पहले किसी को भी परेशानी नहीं होती थी पहले वे त्योहारों के समय दुकानों में आते थे उनका व्यवहार भी नम्रतापूर्वक रहता था, जिससे खुशी खुशी व्यापारी उन्हें पैसे भी देते थे वहीं इन दिनों किन्नरों का व्यवहार बदल गया है वे बाजार में दुकानदारों के साथ अश्लील गाली गलौज कर दादा गीरी करते हुए पैसों की मांग करते हैं पैसे नहीं देने पर कपड़े निकालकर अश्लील हरकतें करते हैं इसका प्रतिकार करने पर मारपीट भी करते हैं रविवार को निहाल गली में दो किन्नरों ने ऐसे ही उत्पात मचाया यह किन्नर एक प्रतिष्ठित परिवार के आवास में घुस गए बाहर निकालने पर  ईंटो से पथराव करते हुए गालीगलौज करने लगे इस दौरान लोगों ने मध्यस्थता कर प्रतिष्ठित परिवार के सदस्यों को उनके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन किन्नरों ने कपड़े उतारकर अश्लीलता का प्रदर्शन किया, नंगे होकर गाली गलौज करते हुए प्रतिष्ठित परिवार के मकान पर पत्थर भी फेंके बताते चलें कि एक बार मैनपुरी नगर एवं भोगाँव-बेवर में किन्नरों के आतंक एवं उनकी मनमानी से शहर के बाशिंदे बहुत परेशान थे फिर शहर वासियों ने इसकी शिकायत संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता इं.धर्मवीर सिंह राही से की थी  राही ने तत्कालीन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से कार्यवाही की मांग की थी उस प्रशासन ने ऐसे किन्नरों के भेष में घूम रहे अराजकतत्वों के विरुध्द कड़ी कार्यवाही की गई थी

 शराब व कई तरह के नशे में रहते हैं धुत 

घिरोर  में  कुछ किन्नर शराब व गांजे के नशे में धुत रहते हैं  यह किन्नर कई बार शराब के नशे में धुत रहने के कारण लोगों के साथ मारपीट भी कर चुके हैं बाजार परिसर में किसी से भी झगड़ा करके पैसा वसूलते हैं  आए दिन उनकी हरकतों के कारण सामाजिक लोगों व परिवारों में दहशत का माहौल है़ ।

 कार्रवाई करना समय की मांग 

बाजार में लोग सपरिवार खरीदी के लिए आते हैं ऐसे में किन्नर दुकानों में पहुंचकर अश्लील हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं इसके विपरीत परिणाम सामने आ रहे हैं  किन्नर दिखते ही लोग वहां से निकलने को देखते हैं, जिससे दुकानदारी सही ढंग से नहीं चल पा रही है । बावजूद प्रशासन की अनदेखी होने की शिकायत व्यापारियों ने की है 

“समाज में सम्भ्रांत परिवार रहते हैं  उनके साथ इस तरह का कृत्य निन्दनीय एवं दण्डनीय अपराध है  किन्नरों के आतंक के खिलाफ संवेदना फाउंडेशन पूर्व में भी अभियान चला चुकी है और कई किन्नरों के विरूद्ध कई थानों में मुकद्दमें दर्ज कर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हिमांशू कुमार ने कार्यवाही कराई थी प्रशासन से मांग है कि ऐसे लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाए” । 

– इं.धर्मवीर सिंह राही, सामाजिक कार्यकर्ता

खबरें और भी हैं...