
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। नगर के मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज नजीबाबाद में महाकवि सुब्रमण्यम भारती का जन्म उत्सव “भारतीय भाषा उत्सव”के रूप में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुपम महेश्वरी द्वारा सुब्रमण्य भारती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संस्कृत प्रवक्ता श्याम सिंह ने भारती जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला ,कार्यक्रम में छात्र दिव्यम करण वाल द्वारा रचित रचना का पाठ किया ।वही मातृशक्ति श्रीमती रेखा रानी ने भी अपने विचार रखे ।इस उपलक्ष में कॉलेज में छात्रों द्वारा एक निबंध प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में छात्रों ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में छात्र बाबू मेहता ने प्रथम ,अभिषेक कुमार सैनी ने द्वितीय तथा देवराज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वही वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र दिव्य करण वालों ने प्रथम, दिनेश कुमार ने द्वितीय तथा अमित कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनुपम महेश्वरी ने महाकवि के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों में से 70 कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।













