मीरजापुर के 127 केंद्रों पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं, यूपी बोर्ड ने जारी की सूची

– परीक्षा केंद्रों के बाबत प्रधानाचार्य 14 तक कर सकेंगे आपत्ति

मीरजापुर (हि.स.)। जिले के 127 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की परीक्षाएं होंगी। इसके बाबत यूपी बोर्ड ने जिले के 127 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। इन परीक्षा केंद्रों के बाबत कोई भी शिकायत अथवा आपत्ति होने पर संबंधित प्रधानाचार्य 14 तक कर आपत्ति अथवा शिकायत कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में 21812 बालक और 20846 बालिका सहित 42658 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 17394 बालक और 16410 बालिका सहित 33804 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस वर्ष 39206 बालक और 37256 बालिकाएं सहित 76462 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। डीआइओएस अमरनाथ सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड ने परिषदीय परीक्षा 2023 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 127 केंद्रों की सूची जारी की है। परीक्षा केंद्र संंबंधी कोई आपत्ति व शिकायत होने पर प्रधानाचार्य युक्तियुक्त कारण और साक्ष्य सहित 14 दिसंबर शाम पांच बजे तक कर सकते हैं। इसके बाद प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कोई शिकायत रहने पर संबंधित जिम्मेदार होंगे।

खबरें और भी हैं...