निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को जेल से रिम्स में किया शिफ्ट

रांची (हि.स.)। निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को सोमवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिम्स लाया गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर जेल से रिम्स लाया गया है। रिम्स के पीआरओ डा राजीव रंजन ने बताया कि सेंट्रल इंमरजेंसी में मेडिसीन में जांच किया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर रिम्स लाया गया है।

उन्हें फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड के कमरा नंबर ए-11 में भर्ती कराया गया है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ सुरेंद्र उनका इलाज कर रहे हैं। इससे पूर्व पूजा सिंघल को 27 सितम्बर को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिम्स में सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था, जहां से उनके आग्रह पर पेईंग वार्ड के कमरा नंबर ए-11 में भर्ती कराया गया था। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की समस्या के बाद रिम्स के कार्डियोलाजी विभाग के एचओडी डा प्रकाश कुमार की देखरेख उनका इलाज चल रहा था। इस बीच पूजा सिंघल को माइग्रेन की समस्या भी हुई थी। न्यूरोलाजी विभाग के डा सुरेंद्र प्रसाद ने भी उनका इलाज किया था। साथ ही पैर में झनझनाहट को लेकर रिम्स के आर्थोपेडिक विभाग के डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चला था।

खबरें और भी हैं...