हापुड पुलिस ने दो अन्तर्राजीय हथियार तस्कर किए गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा

हापुड। एसओजी टीम व नगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दो अन्तर्राजीय हथियार तस्कर गिरफ्तार किए हैं पुलिस ने इनके पास से तीन 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की है।
आपको बता दें हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस व जनपद की एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान निजामपुर के शिव मंदिर के पास से अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले दो अन्तर्राजीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की है।
एएसपी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान प्रकाश पाटिल व अर्जुन पंडित के रूप में हुई है दोनों ही अभियुक्त महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं ये लोग उत्तराखंड घूमने आते थे जिसके बाद वहां के किसी अवैध हथियार सप्लायर से बात कर उसे 40 हजार में एक पिस्टल खरीद कर लेकर महाराष्ट्र चले जाते थे और वहां उन्हें 80 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक की कीमत में बेच दिया करते थे।
एसओजी हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोई हथियार तस्कर आज यहां हथियारों की डिलीवरी लेने वाला है जिसमें पुलिस ने जब इस में जाल बिछाया थे दोनों हथियार तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ गए जब पुलिस ने पूछताछ की तो और भी कई लोगों के नाम सामने आए हैं जिनको पुलिस अब गिरफ्तार करने की बात कर रही है साथ ही उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाले एक युवक का नाम भी बताया है जिसने उन्हें ये हथियार हापुड़ में सप्लाई किए थे बताया जा रहा है की इन अभियुक्तों के ओर भी अन्य साथी है जो हापुड़ जनपद के आसपास के जिलों की जेलों में पहले से ही बंद है साथ ही इस मामले में पुलिस अब आगे की जांच के बाद एक बड़े खुलासे की बात भी कर रही है।

खबरें और भी हैं...