एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

भास्कर समाचार सेवा स्योहारा नगर में सड़कों पर मंडराने वाले मनचलों से सख्ती से निपटने के लिए करवार की सुबह कस्बा इंचार्ज के नेतृत्व में एंटी रोमियो अभियान चलाया गया।

नगर भर में मजनू के आतंक को खत्म करने के लिए कस्बा इंचार्ज द्वारा एंटी रोमियो अभियान के तहत शुक्रवार की सुबह नगर भर के दर्जनों स्कूलों के बाहर चेकिंग अभियान चलाया गया पुलिस ने छात्राओं से निडर होकर स्कूल आने के लिए कहा। एसआई रोबिन सिंह ने बताया कि एंटी रोमियो दल द्वारा नगर के सभी स्कूल कॉलेज के बाहर ये खास अभियान चलाया गया जहां स्कूली छात्राओं को निडर होकर पढाई करने को कहा गया तो वहीं सड़को पर घूमने वाले मनचलों को सख्त हिदायत देकर हद में रहने की चेतावनी दी गयी। एसआई रोबिन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की छेड़छाड़ या महिला उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगाऔर जो ऐसा करेगा उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। इस मौके पर कास्टेबल कपिल कुमार, सतीश कुमार, महिला कांस्टेबल जोनी व शिवानी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...