
भास्कर समाचार सेवा इटावा। उपजिधिकारी ताखा देवेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं तहसीलदार ताखा के निर्देश पर कस्बा ऊसराहार मे लोगों को ठंड से बचाने के किये अलाव जलवाये गए।
क्षेत्रीय लेखपाल रोहित सविता वअशीष वर्मा के नेतृत्व मे दो जगह पर ठंड से बचने के लिए अलाव जलवाया गया एक मुख्य तिराहे पर लगाया गया दूसरा भरथना बस स्टैंड पर कस्बा ऊसराहार क्षेत्र मे मुख्य बाजार में। उधर सर्दी से बचने के लिए गरीब असहाय लोगो को शासन के निर्देश पर लेखपाल रोहित सविता व अशीष वर्मा ने कम्बल वितरण किये। सभी ने इस सराहनीय कार्य की तारीफ की। ग्राम प्रधान रामशंकर मिश्रा एडवोकेट, राजीव गुप्ता, अगनू, कौशल, प्रेम चन्द्र गुप्ता, लेखपाल रोहित सविता ने बताया अभी हर बस स्टैंड पर जल्द अलाव और जलवाये जायेगे।














