सिल्वर शाइन स्कूल के तीन बच्चों ने जीते गोल्ड मेडल

भास्कर समाचार सेवा

गाजियाबाद। शास्त्री नगर इलाके के महेंद्र एन्कलेव स्थित सिल्वर शाइन स्कूल के 3 बच्चों ने सुकाई कप ऑल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किए। कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन प्रताप विहार स्थित लीलावती पब्लिक स्कूल में हुआ था। खास बात यह है कि चैम्पियनशिप में लगभग विभिन्न स्कूलों के 2 सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्कूल के मुख्य कोच कृष्ण रावत ने बताया कि इस टूर्नामेंट में नोएडा, मोदीनगर , दिल्ली , मुजफ्फरनगर, लोनी, मेरठ, गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सिल्वर शाइन स्कूल के 3 बच्चों ने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। टीम कोच राधा चौधरी ने बताया कि 7वी कक्षा के अक्ष शर्मा और 9वी कक्षा के प्रणय चौहान और 12वी कक्षा की छात्रा प्रतिभा ने गोल्ड मेडल जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया l इसके अलावा स्कूल के मैनेजर प्रियदर्शन वशिष्ट, डायरेक्टर डॉ. मिथिलेश शर्मा और संचालिका मनाली शर्मा ने विजेता खिलाडियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l

खबरें और भी हैं...