
- नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की कर एवं करेत्तर की समीक्षा बैठक
- 26 दिसंबर तक लक्ष्य के सापेक्ष टैक्स जमा कराने को कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
भास्कर समाचार सेवा
मथुरा: नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के मुख्य कार्यालय स्थित जनरलगंज के नव निर्मित मिटिंग हॉल में कर एवं करेत्तर से संबंधित राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें नगर आयुक्त अनुनय झा ने सम्पत्ति कर के मदों जैसे गृहकर, जलकर एवंसीवर/ड्रेनेज कर की वसूली की समीक्षा के साथ नगर निगम सीमान्तर्गत स्थित हाइराइज बिल्डिंगों में निर्मित फ्लेटों पर कर निर्धारण करने के निर्देश दिए। साथ ही नव निर्मित अनावासीय भवनों पर कर निर्धारण करते हुए प्रत्येक सम्पत्ति को कर के दायरे में लाते हुए मांग बिल जारी कर सम्पत्ति कर की वसूली शत-प्रतिशत किये जाने के लिए निर्देशित किया।
करेत्तर के विभिन्न मदों यथा वाणिज्य नियंत्रण लाइसेंस के तहत रेस्टारेन्ट, होटल, फाइनेंश कम्पनी, रजिटर्ड बिल्डर्स, देशी तथा विदेशी शराब की दुकाने, एक्सरे, पैथलॉजी सेन्टर के नोटिस न वितरण करने तथा लाइसेंस शुल्क के मद में धनराशि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार न जमा कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए 26 दिसंबर तक का समय दिया गया है।
इसके साथ-साथ छतों पर लगे विज्ञापन पटो/विज्ञापनकर्ताओं से एक दिसंबर से निर्धारित विज्ञापन शुल्क के अनुसार विज्ञापन शुल्क नगर निगम कोष में शत-प्रतिशत जमा कराये जाने को कहा गया है। यह भी निर्देषित किया गया कि जिन विज्ञापनकर्ताओं द्वारा विज्ञापन शुल्क की निर्धारित धनराशि 26 दिसंबर तक जमा नही करायी जाती है। उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाए। समीक्षा बैठक के समय अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम, कर निर्धारण अधिकारी रामेश्वर दयाल, कर अधीक्षक हरि कृष्ण गुप्ता, उम्मेद सिंह आदि मोजूद रहे।












