
भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद ।थाना साहिबाबाद क्षेत्र के श्याम पार्क एक्सटेंशन में रहने वाले पंकज त्यागी को जान से मारने की धमकी मिली है। स्पीड पोस्ट से मिले एक पत्र में उनका सर कलम करने की चेतावनी दी गई है।
पंकज त्यागी का कहना है कि वे पशुपतिनाथ अखाड़ा के महंत हैं और हिंदू धर्म के पक्ष में अपने बयान देते रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में अनेकों बार बयान दिए हैं। जिससे कुछ लोग उनसे खफा है। उन्हें कई बार पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उन्होंने प्रशासन से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि नूपुर शर्मा के मामले में भी उन्होंने नूपुर शर्मा के पक्ष में बयान जारी किया था यह सनातन धर्म को मानते हैं और अपनी धार्मिक धार्मिक आस्था के अनुसार अपनी बात कहते आए हैं।
इस मामले में एसीपी पूनम मिश्रा का कहना है कि पुलिस ने इस पत्र को गंभीरता से लिया है और एक टीम जलपाईगुड़ी भेजी जाएगी जहां से यह पत्र भेजा गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले भी उनको मिली धमकी के मामलों को गंभीरता से लिया था और इस बार भी गंभीर हैं। उनको सुरक्षा की जाएगी।













