
“रावण की पटवरी” निकट विकाश खण्ड डिबाई के पास लगेगा सफ्ताहिक बाजार
भास्कर समाचार सेवा
डिबाई :- नगर के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(ऊ.प्र.)की माँग को क्षेत्रीय विधायक के संज्ञान में आने पर प्रशासन द्वारा अमलीजामा पहनाया गया
नगर में मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग NH-509 पर स्थित कुबेर कॉटन मिल में एक अवैध मंगल बाज़ार लगाया जाता है जिसकी पहले भी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(ऊ.प्र.)द्वारा दो बार शिकायत उपजिलाधिकारी महोदय को दी गई थी व दो बार आदेशानुसार बंद भी किया गया है परंतु नगर में आम जनमानस व व्यापारियों को जाम से लगातार होने वाली परेशानियों से अवगत होते हुए भी मंगल बाजार पुनः चालू किया गया था
अतः इसकी शिकायत 19/11/2022 को तहसील समाधान दिवस में भी उपजिलाधिकारी महोदय डिबाई को दी गई जिसके बाद भी मंगलवार को पुनः बाज़ार लगवाया गया।
इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह जी को 17/12/2022 को एक शिकायती पत्र सौंपा गया था जिससे मामले का संज्ञान लेकर ज़िलाधिकारी से मिलकर जनमानस हित में फ़ैसला हुआ।जिससे पूरे व्यापारमण्डल व समाज में ख़ुशी की लहर है।












