
भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद
खोड़ा। के संगम पार्क में रहने वाली 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से परेशान होकर फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा कल्याण पुरी दिल्ली मे
में पढ़ने वाली एक छात्रा को एक लड़के ने नाम पता छुपाकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इरफान नाम के इस लड़के ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ अश्लील हरकतें की और उसकै वीडियो बना लिए। इरफान ने उस वीडियो को वायरल कर दी और लड़की को अपने चंगुल में जकड़ना चाहा। लड़की और पूरा परिवार मामले का पता चला परिवार इस घटना से सदमे में आ गया। और परिवार ने खोड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की पीड़ित लड़की इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी तो उसने बीती रात 6:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना खोड़ा पुलिस मामले की तफ्तीश में लग गई है। लेकिन आरोपी और उसका पूरा परिवार फरार हो गया है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है छठी में गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही है आरोपी का परिवार घर का ताला लगाकर फरार हो गया है जल्दी पुलिस आरोपी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी













