शिकायत के बाद नहर की पुलिया कराई सही

भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। शिकायत के बाद कोतवाली मार्ग स्थित नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग को सही करा दिया दिया गया है।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली को भेजे शिकायती पत्र में एनएच 74 पर कोतवाली मार्ग स्थित पुलिया की रेलिंग को सही कराए जाने की मांग की थी जिस पर राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के परियोजना निदेशक ने बताया था कि उक्त पुलिया सिंचाई विभाग के तहत आती है इस पर आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रदेश सरकार को पुन भेजी शिकायत में नहर पर बनी पुलिया की टूटी रेलिंग को सही कराए जाने की मांग की थी जिस पर सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर पूर्वी गंगा नहर निर्माण खंड 4 बिजनौर के अधिकारियों ने रेलिंग को सही कराए जाने का कार्य पूर्ण करा दिया है। शिकायत में आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा था कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में आमजन तथा स्कूली वाहन बच्चो को लेकर निकलते हैं और रेलिंग टूटे होने से हर समय अप्रिय घटना का खतरा बना रहता है और जनहित में इसे सही कराया जाना जरुरी है। नहर की पुलिया सही होने पर आरटीआई कार्यकर्ता ने सिंचाई विभाग का आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...