कोहरे के चलते हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल

भास्कर समाचार सेवा
महेवा/इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र के अन्तर्गत चार पहिया गाड़ी में सवार 5 लोग जो कानपुर से आगरा मजदूरी के लिए जा रहे थे परसूपुरा में ज्ञान स्थली स्कूल के पास घने कोहरे के कारण अवैध कट से होते हुए डंपर ने यू टर्न लिया जिससे पीछे से आ रही सफारी गाड़ी ने अल्टो में टक्कर मार दी जिसमें सवार सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
थाना पुलिस ने एंबुलेंस वाला कर इन्हें कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया घायलों में प्रमुख रूप से संदीप कुमार पुत्र शिवप्रसाद जनपद लखीमपुर खीरी राहुल कुमार पुत्र दिनेश चंद्र कर्रा गांव जनपद बाराबंकी भूपेंद्र पुत्र राम भूषण जिला सीतापुर उमेश पुत्र महेश चंद्र जनपद लखीमपुर खीरी प्रताप नारायण कानपुर चालक सहित सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आए अमित कुमार राठौर जिला अध्यक्ष औरैया मोदी सेना के हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को इलाज कर रहे डॉक्टर की टीम ने जनपद के संयुक्त चिकित्सालय को रेफर कर दिया ।

खबरें और भी हैं...