
भास्कर समाचार सेवा
मथुरा: जिला एथलेटिक्स एसोसियेशन एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित श्रीमती सरोज पाठक की स्मृति में दो दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा किया गया। सबसे पहले मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद जिला एथलेटिक्स एसोसियेशन के उपाध्यक्ष संजय पाठक ने मुख्य अतिथि को बुक्के देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर मैदान को पवित्र करने के लिए मशाल प्रज्वलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्वलित कर सबसे पहले राज्य स्तरीय खिलाड़ी नेहा राघव के हाथों में सौंपी । खिलाड़ियों की मार्च पास्ट में परमेश्वरी धानुका देवी विधा मंदिर के बैंड टोली ने मार्च पास्ट की ध्वनि बजा कर सबका मन मोह लिया। आरकेडियन पब्लिक स्कूल, परमेश्वरी धानुका देवी स्कूल, श्री जी बाबा विद्यालय, बिरला स्कूल के खिलाड़ियों ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगा कर मैदान को पवित्र किया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर प्रदेश स्तर पर गोला फेंक में न्यू रिकार्ड बनाने वाली नेहा राघव को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव का बैज अलंकरण डॉ राजेंद्र सिसोदिया द्वारा किया गया । श्री जी विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता का बैज अलंकरण जिला एथलेटिक्स एसोसियेशन के सचिव जय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र सिसोदिया, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, कबड्डी सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, परमेश्वरी धानुका देवी स्कूल के खेल अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, अनूप चौधरी, डॉ. बविता, जय प्रकाश, नितिन शर्मा, कमल किशोर, अमित सिंह, प्रीति चौधरी, विश्वेंद्र सिंह सोलंकी, मनोज, हरीश गौतम, विष्णु भारद्वाज, नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र, सुनील आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन जिला एथलेटिक्स एसोसियेशन के सह सचिव डॉ. पदम सिंह द्वारा किया गया। अंत में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।












