पुलिस ने व्यापारियों संग की शांति समिति की बैठक

बैठक में व्यापारियों ने नगर की समस्याओं के निस्तारण की की मांग
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। पुलिस ने व्यापारियों संग शांति समिति की बैठक की।इस दौरान व्यापारियों ने नगर की कई समस्याओं के निस्तारण की मांग पुलिस से की।
प्रत्येक माह पुलिस ओर व्यापारियों संग एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जाता है। जिससे कि नगर के व्यापारियों की कोई भी समस्याओं को समझकर सुनकर उसका तुरंत निस्तारण किया जा सके। बुधवार को थानाध्यक्ष राज्यपाल तोमर ने व्यापारियों से बैठक की इस दौरान व्यापारियों ने नगर में रोड किनारे अतिक्रमण ,खुले में मीट की बिक्री पर पाबंदी ,व अवैध बस स्टैंड हटवाने की मांग की जिस पर कोतवाल राज्यपाल तोमर ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन व्यापारियों को दिया ।इस दौरान व्यापार मंडल से नवीन राजपूत ,नितिन जैन ,राजेंद्र कंसल ,संजय सिंघल,सभासद गोरी ,आस मोहम्मद ,रजत वर्मा, अजय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...