
भास्कर समाचार सेवा
हल्दौर। नागर पालिका परिषद हल्दौर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कुंवर राहुल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ नगर में ताबड़ तोड़ जनसमपर्क अभियान शुरू कर दिया है ।
नगर के विभिन्न मोहल्लों में जनसम्पर्क के दौरान मिल रहे अपार स्नेह व जन समर्थन से कुंवर राहुल सिंह के समर्थक बेहद गदगद नजर आ रहे है । आज बुधवार को कुंवर राहुल सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ नगर के मोहल्ला रहिसान उत्तरी , हरीनगर कॉलोनी व भूड़ में घर घर में पहुंचकर बुजुर्गो लोगो से अपने सिर पर हाथ रखवाकर के आशीर्वाद लिया । अनेकों जगह लोगो ने उनके दादाजी कुंवर हरीराज सिंह व ताऊजी कुंवर प्रमोद कुमार सिंह के नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कार्य काल की सराहना की । कुंवर राहुल सिंह के परिवार का लगभग बीस वर्ष तक नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा रहा है ।उनके परिजनों के कार्यकाल की प्रशंसा करते जनता नही थकती है । लोगो का कहना है कि नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए और नगर में विकास व खुशहाली के लिए कुंवर राहुल सिंह का समर्थन करना है । इस जनसम्पर्क के दौरान संजय कुमार , मयंक कुमार , नेत्रपाल सिंह , फतह सिंह चौहान , सौपाल सिंह , हरपाल सिंह , लवी चौहान ,परवेंद्रसिंह , दिलावर सिंह , डा नरेंद्र सिंह , विनोद कुमार , दिनेश भगत ,राहुल वर्मा आदि उपस्थित रहे ।












