
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा ने सदस्यता अभियान चलाया गाय। जिसमें जाटव समाज के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की ।जिसमें महिलाओं ने भाग लिया । मुख्य अतिथि अमित त्यागी, सरना जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी ,महानगर अध्यक्ष ओ डी त्यागी ,युवा महानगर अध्यक्ष हिमांशु नागर ,पंडित अरुण शर्मा ,सतपाल चौधरी ,पप्पू चौधरी ,जागेश्वर त्यागी ,कुलदीप चौधरी ,आदि मौजूद रहे। अरुण शर्मा ने बताया कि जाटव समाज के युवा नेता जितेंद्र कुमार, ओमप्रकाश दरोगा डॉ अजय कुमार, विजय कुमार, उपेंद्र कुमार, अमित कुमार, अरविंद पल शर्मा, वीरेंद्र गिरी, कमर पाल मास्टर पीतम सिंह, भोपाल मेंबर, नवीन शर्मा, जय भगवान शर्मा,टैमपाल चौधरी, सरजीत सिंह, कपिल कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि कि किस तरीके से भाजपा गरीब मजदूरों का शोषण कर रही है हम आगामी चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल गरीब और मजदूरों को जोड़कर भाजपा का सामना करने के लिए तैयार है और पार्टी जिसे भी टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारेगी हम उसे पूरी लगन मेहनत और ईमानदारी के साथ मजबूती से चुनाव लड़ाने का काम करेंगे ।इसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने महिलाओं के सम्मान के लिए महिलाओं को बताया किस तरीके से आज भाजपा सरकार में महिलाओं की इज्जत की किस तरीके से खिलवाड़ कर रही है ।महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितनी लापरवाही कर रही है ऐसे में आज के समाज में माता बहनों का बाहर निकलना दुश्वार हो चुका है । पंडित अरुण शर्मा ने कहा आज भाजपा सरकार कितनी निर्दय हो चुकी है की ना तो उसे बेरोजगार युवा दिखाई दे रहे हैं और ना ही अपनी ही सरकार के पदाधिकारी विधायक सभासद सांसद जिन्होंने भ्रष्टाचार फैला रखा है और गरीब जनता को गुमराह किया जा रहा है ऐसे में युवाओं को एकजुट होने की आवश्यकता है आज गरीबों और मजदूरों की लड़ाई केवल राष्ट्रीय लोकदल लड़ रहा है।












