एसडीएम के आदेश पर घने कोहरे के कारण रात्रि में रोडवेज बसों के संचालन पर रोक

भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।
सरकार ने घने कोहरे से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए घना कोहरा होने पर रात्रिकालीन बस सेवा पर रोक लगाई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस सेवा भी रात्रि में घना कोहरा होने पर प्रभावित रहेगी। नजीबाबाद डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि नजीबाबाद डिपो से लखनऊ और रुपेहड़िया के लिए बस सेवा संचालित होती है। दिल्ली के लिए नजीबाबाद डिपो की 10 रोडवेज बसें संचालित होती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कोहरे के दौरान रेड अलर्ट के दौरान जहां पर भी कोहरा होगा बसों को कोहरा छंटने पर सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया जाएगा।

नजीबाबाद डिपो से लखनऊ कैसर बाग के लिए रात्रि आठ बजे रोजाना बस सेवा संचालित होती है जबकि रुपेहड़िया के लिए नजीबाबाद डिपो से शाम 5:30 बजे बस सेवा है।

एआरएम ने बताया कि कोहरे की परिस्थिति को देखते हुए बस चालकों को सुरक्षित स्थानों पर बस रोकने के बाद कोहरा छंटते ही गंतव्य के लिए रवाना होने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि डिपो की आठ अनुबंधित बसों सहित 63 बसें संचालित हैं। कोहरे से रात्रिकालीन बस सेवा पर रोक लगाने से लंबी दूरी के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने पर कई-कई घंटे अतिरिक्त समय लगने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...