विकास के लिए आया पैसा विकास कार्यों पर ही खर्च होगा :अखिलेश कुमार

भास्कर समाचार सेवा
किरतपुर। किरतपुर नगर पालिका चुनाव में सबसे दमदार प्रत्याक्षी अखलेश कुमार ने कहा कि अगर में चुनाब जीतकर चेयरमेन बना तो सबसे पहले मेरी प्राथमिकता सड़को व नालियो को बनवाने की होगी।
उन्होंने कहा कि नालीयो से गन्दे पानी की निकासी सही नही होती, पानी भरा रहने से शहर में बीमारी फैलती है। जिससे जान माल का नुकसान होता है । सफाई ,जल व्यवस्था, लाईट व्यवस्था चाक चौबन्द होगी । नागरिकों का कहना है कि सब एससी प्रत्याशियों में अखलेश कुमार सबसे दमदार प्रत्याशी है तथा किरतपुर की जनता उनके मिलसार व्यतित्व के कारण उन्हें चाहती है। इस लिये जनता इनके साथ है।
अखलेश कुमार का कहना है कि अगर में चेयरमेन बना तो जनता के लिये चौबिस घन्टे दरवाजे खुले रहगे,
हिन्दू मुस्लिम भाईचारा कायम रखा जायेगा, आवरा पशुओ के लिये गौशाला का उच्च स्तर पर निर्माण कराया जायेगा ,सफाई कर्मी का वेतन समय पर दिया जायेगा, ठेकेदारी में दलाली प्रथा बन्द की जायेगी ,विकाश के लिये आया पैसा नगर के विकाश में लगाया जायेगा।

खबरें और भी हैं...