
भास्कर समाचार सेवा
नहटौर। जैन समाज के पवित्र प्रमुख स्थल सम्मेद शिखर को झारखण्ड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल बनाये जाने की घोषणा के विरोध में जैन समाज नहटौर ने नगर में मौन जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाल पंकज तोमर सौंपा।
आज प्रातः जैन समाज के सैकड़ों महिला पुरुष जैन मंदिर पर एकत्र हुए।वहां से उन्होंने नगर में मोन जुलुस निकाला। जुलुस मन्दिर से शुरू होकर मोहल्ला पंचायती,चौधरियान,मुख्य बाजार, एजेंसी चौराहा होते हुए में थाने पहचा और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन कोतवाल को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि जैन समाज के 20 तीर्थंकर के पवित्र निर्वाड़ भूमि विश्व विख्यात श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र छत्तीसगढ़ में स्थित है।ये तीर्थ क्षेत्र भारत भूमि के पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है।इस तीर्थ स्थल को झाड़खंड सरकार ने पर्यटक स्थल घोषित किया है।जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर और धर्मावलंबियों की प्रगाढ़ आस्था का प्रतीक है।यदि यह पर्यटक स्थल बनाया जाता है तो यहां सेर सापटे,मौज मस्ती मनोरंजन होटल आदि के लिए लोग आएंगे जिससे तीर्थ स्थल का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा।क्यों कि लोग यहां भगवान के दर्शन व मन की शांति के लिय आते है।उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से इसमे हस्तक्षेप कर इसे पर्यटक स्थल ना बनाये जाने की मांग की। जैन समाज के प्रबन्धक राजीव जैन,नगर अध्यक्ष जैन अल्पसंख्यक मोर्चा ऋषभ जैन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सिद्दांत जैन, नितिन जैन,अशोक जैन,अंकुश जैन काका जेन,अनिल जैन,अचल जैन,पंकज जैन बिट्टू,राजीव जैन गुड्डे,मनोज जैन आढ़ती,शैलू जैन,राजेश जैन,आदेश जैन,सौरभ जैन,अजय जैन,पल्लभ जैन,शरद जैन,जितेंद्र जैन,आकाश जैन,दीपक जैन,विनय जैन पत्ता,सत्य जैन,सुरेंद्र जैन,लोकेश जैन,मुकेश जैन,नेहा जैन,मोनिका जैन,मंजू जैन,प्रिया जैन,श्वेता जैन,अंजलि जैन,दीपा जैन,गीतिका जैन,ऋचा जैन,अलका जैन,पूनम जैन,रीता जैन,मिथलेश जैन आदि सैकड़ों जैन समाज के महिला पुरुष मौन जुलूस में शामिल रहे।












