राजगढ़ःघर में घुसकर नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य, आरोपित फरार

राजगढ़ (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के अपना नगर में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने दूधी गांव के युवक पर घर में घुसकर गलत काम करने साथ ही जबरन अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थानाप्रभारी राजपालसिंह राठौर के अनुसार अपना नगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि बीती शाम दूधी गांव का विनोद घर में घुस गया,आरोपित युवक ने नाबालिग के साथ गलत काम किया साथ ही जबरन अप्राकृतिक कृत्य भी किया। चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 377, 450, 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...