
धनबाद, (हि.स.)। जिले में सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह के आदेश पर तीन अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रविवार को एक मिनी शराब फैक्टरी का खुलासा हुआ। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है और लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के नकली विदेशी शराब भी जब्त किया है।
उत्पाद विभाग के दारोगा कौशल किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं इसके कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को धनबाद शहर के विनोद नगर समेत तीन जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जहां नकली शराब बनाने वाली मिनी फैक्टरी का उद्भेदन किया गया।
उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में दिवेश कुमार गुप्ता समेत तीन लोगों को भारी मात्रा में नकली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कुमारडूबी एवं निरसा में छापेमारी कर करीब 26 लीटर अवैध नकली विदेशी शराब जब्त किया गया।














