
दैनिक भास्कर ब्यूरो
वाराणसी। जनपद के सेवापुरी ब्लॉक के प्रधानमंत्री आदर्श गांव पूरे में बुधवार को सुबह से ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा चैपाल लगाकर ग्रामीणों के शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें पेंशन, विधवा पेंशन, आय-जाति-निवास, राशनकार्ड, आवास, जमीन संबंधी विवाद, नाला, नाली-खड़पा-खड़ंजा, लेबर कार्ड आदि समस्याओं का निस्तारण किया गया। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुषों ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्रों को दिया। ज्ञातव्य हो की प्रधानमंत्री आदर्श गांव के रूप में इस बार मिजार्मुराद थाना क्षेत्र के पूरे गांव का चयन किया गया है।
अधिकारियों ने सुनी फरियाद दिया निवारण का आदेश
प्रधानपति सुभाष चंद्र मौर्या ने बताया कि अधिकारियों द्वारा चैपाल लगाकर ग्रामीणों के शिकायत का निस्तारण किया गया जिससे ग्रामवासी लाभान्वित हो रहे है। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने गांव में तालाब तथा भीटा के सीमांकन व अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु आदेश किया था। जिसपर नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी ने राजस्व टीम का गठन किया था। राजस्व निरीक्षक ठठरा गुलाब चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों के साथ आज पूरे गांव में नापी किया गया।
जन चैपाल में राजातालाब तहसील से तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा व नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी समेत आपूर्ति विभाग से अनूप कुमार, समाज कल्याण विभाग से अभिषेक कुमार सिंह, दिव्यांगजन विभाग से प्रेमचन्द्र मौर्या, कृषि विभाग से संदीप कुमार, महिला कल्याण विभाग से विजय कुमार चैहान, श्रम विभाग से आशीष कुमार, मनरेगा विभाग से अरुण कुमार मौर्या सहित आदि विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जन चैपाल में सुरक्षा को देखते हुए मिजार्मुराद थाने से एसआई हरिकेश यादव व अतुल कुमार त्रिपाठी भी शांति व्यवस्था में लगे रहे। वही प्रधानपति सुभाष चंद्र मौर्या ने बताया 30 दिसम्बर को आदर्श पूरे गांव में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या आने वाले है जिसको देखते हुए पूरे गांव में सफाई कर्मियों को लगाकर सफाई करवाई जा रही है वही पंचायत भवन सहित अन्य जगहों पर रंगाई पुताई का भी काम चालू है।













